{"_id":"658dc0ef26af5f887a01355b","slug":"sticks-used-in-dispute-over-pouring-water-three-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1003-7455-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पानी डालने के विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पानी डालने के विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। नगला पसा पूर्वी में एक सप्ताह पहले दबंगों ने पानी डालने के विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए थे। जिनका उपचार तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इलाके के गांव नगला पसा पूर्वी निवासी सुमन देवी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था। दिनांक 19 दिसंबर को घर के सामने दरवाजे पर बैठी थथी। तभी प्रार्थी की जगह पर जबरदस्ती पानी डालने के विवाद पर मेरे ही परिवार के चंद्र प्रकाश, रवि, अमित कुमार ने गालीगलौज की जब गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। बचाने आई मेरी देवरानी ममता देवी व ससुर रामऔतार को भी मारा पीटा। इसमें वह लोग घायल हो गए। चीखपुकार की आवाज सुन गांव के लोग आ जाने पर दबंग लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया था वही तीनों की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए थे जहां सभी का उपचार चल रहा है।