फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Station power cut due to 44 lakh dues

44 लाख बकाया होने पर स्टेशन की बिजली कटी

Sat, 05 Oct 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Station power cut due to 44 lakh dues
गुरसहायगंज। बकाये के चलते बिजली विभाग के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन की बिजली आपूर्ति काट दी। इससे स्टेशन अंधेरे में गुल गया। सहायक स्टेशन मास्टर ने जनरेटर चालू कराया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ कुलदीप राजपूत, जेई विकास कुमार ने शुक्त्रस्वार शाम बिजली विभाग की टीम के साथ रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर वहां लगे ट्रांसफार्मर से रेलवे स्टेशन की बिजली आपूर्ति काट दी। इससे स्टेशन पर अंधेरा फैल गया और टिकट वितरण में बाधा उत्पन्न होने लगी। सहायक स्टेशन मास्टर राम निवास के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने जनरेटर चालू करने का आदेश दिया। जनरेटर चालू होने के बाद प्लेटफार्म पर रोशनी हुई और टिकट वितरण का भी शुरू किया गया। सहायक स्टेशन मास्टर ने बताया कि मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। वहीं एसडीओ कुलदीप राजपूत ने बताया कि गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर बिजली विभाग का करीब 44 लाख रुपये काफी वर्षों से बकाया चला आ रहा है। बकाया भुगतान के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे आपूर्ति काट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed