{"_id":"69fb854e02ca5dd24201a076","slug":"start-counting-yourself-sitting-at-home-from-today-census-will-be-held-from-22nd-kannauj-news-c-214-1-knj1005-148683-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आज से घर बैठे करें स्व गणना, 22 से होगी जनगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आज से घर बैठे करें स्व गणना, 22 से होगी जनगणना
विज्ञापन
कन्नौज। जनगणना को आसान बनने लिए सरकार ने स्व गणना की सुविधा शुरू करने जा रही। यह सुविधा गुरुवार से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी। इस सुविधा के जरिए लोग घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से ही पूरी जनगणना की जानकारी वेबसाइट पर साझा कर सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। अब केवल सात स्टेप में आप कहीं से भी जानकारी भर सकते हैं। साथ ही जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा।
अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में जनगणना करना अब और भी आसान हो गया है। सात मई से स्व गणना शुरू हो जाएगी, जो 21 मई चलेगी। कोई भी घर बैठे सरकारी की ओर से जारी वेबसाइट पर स्टेप में अपनी जानकारी भर सकता है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ जनगणना का प्रथम चरण जैसे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अभियान 22 मई से 20 जून तक चलेगा। उन्होंने जनगणना के सफल क्रियान्वयन के लिए स्व-गणना अवधि का अधिकतम प्रचार-प्रसार किया जाने की बात कहीं है। जिनमें प्रमुख स्थलों पर पेंटिंग, होर्डिंग एवं बैनर के माध्यम से प्रचार, नगर निकायों की कूड़ा गाड़ियों से लाउडस्पीकर के माध्यम से जन-जागरूकता, जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता से स्व-गणना कराकर सूचनाओं को प्रसारित किया जाएगा। साथ ही फील्ड में कार्यरत प्रत्येक कर्मियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए जनगणना कार्य निदेशालय के माध्यम से जारी किए गए, फील्ड कार्य सुबह आठ बजे से पूर्व एवं शाम चार बजे के बाद किए जाने। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह आठ बजे से पूर्व प्रारंभ किए जानें। कार्मिकों के लिए सिर ढककर कार्य करने के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओआरएस के साथ शुद्ध पेयजल एवं प्राथमिक उपचार व्यवस्था रहेगी।
ऐसे चलेगा जिले में प्रचार का कार्यक्रम
07 मई (प्रशासन/जनप्रतिनिधि दिवस): कलेक्ट्रेट से शुभारंभ, कार्यालयों में सामूहिक सत्र, तहसील स्तर पर शिविर व हेल्प डेस्क।
08 मई (स्थानीय प्रशासन/ग्रामीण विकास): पंचायत भवनों को संचार केंद्र, ग्राम सभाओं में घोषणा, ब्लॉक स्तर पर शिविर।
09 मई (युवा, खेल व मीडिया): एनसीसी, युवा क्लबों के माध्यम से कैंपस अभियान, प्रेसवर्ता।
10 मई (प्रख्यात व्यक्ति/शहरी समूह): सोसायटी हेल्प डेस्क, व्हाट्सएप व डिजिटल प्रसार।
11 मई (न्यायिक दिवस): न्यायालय परिसर में सुविधा केंद्र, बार एसोसिएशन समन्वय।
12 मई (वर्दीधारी बल): पुलिस लाइन पर शिविर, ड्यूटी कर्मियों हेतु सुविधा।
13 मई (केंद्रीय कार्यालय/वित्तीय संस्थान): बैंक, डाकघर, रेलवे, कोषागार में जागरूकता व डेस्क।
14 मई (शिक्षा दिवस): स्कूल-कॉलेज/आईटीआई में सत्र, कंप्यूटर लैब सहायता, अभिभावक जागरूकता।
15 मई (स्वास्थ्य दिवस): सरकारी अस्पतालों में हेल्प डेस्क, आशा एएनएम के माध्यम से प्रेरणा।
16 मई (उद्योग/परिवहन): औद्योगिक व वाणिज्यिक क्षेत्रों में सुविधा शिविर।
17 मई (महिला व स्वयं सहायता समूह): आंगनबाड़ी बैठकों में विशेष शिविर।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इन स्टेपों से करें स्व गणना
स्टेप 1: सबसे पहले se.census.gov.in वेबसाइट पर जाएं. वहां अपना राज्य चुनें और कैप्चा भरकर आगे बढ़ें।
स्टेप 2: अब, परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर डालें. आपके फोन पर ओटीपी आएगा, उसे डालकर आगे बढ़ें. भाषा भी चुन लें।
स्टेप 3: घर की जानकारी (सेक्शन ए) यहां आपको अपने घर से जुड़ी जानकारी भरनी होगी, जैसे घर की दीवार, छत, फर्श और घर की स्थिति।
स्टेप 4: परिवार की जानकारी (सेक्शन बी) इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, घर का मालिक कौन है, कितने कमरे हैं और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
स्टेप 5: सुविधाओं की जानकारी (सेक्शन सी) पानी, बिजली, शौचालय, रसोई, गैस और अन्य सुविधाओं के बारे में सही जानकारी दें।
स्टेप 6: संपत्ति की जानकारी(सेक्शन डी) टीवी, मोबाइल, इंटरनेट, वाहन जैसे सामान की जानकारी भरें।
स्टेप 7: आखिर में एक बार पूरा फॉर्म ध्यान से पढ़ लें. इसके बाद ''''''''सबमिट'''''''' पर क्लिक करें।
इसका भी रहे ध्यान-- --
फॉर्म जमा करने के बाद आपको 12 अंकों का एसईआईडी नंबर मिलेगा. इसे नोट कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें। बाद में जब प्रगणक आएंगे, तो यही नंबर दिखाना होगा. इस तरह आप बेहद आसान तरीके से केवल 15 मिनट के अंदर अपना सेल्फ एन्यूमरेशन कर सकते हैं।

इसका भी रहे ध्यान