{"_id":"6011ad978ebc3e3195368c35","slug":"sports-youth-cricket-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp60834901","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद ने अलीगढ़ टीम को नौ रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद ने अलीगढ़ टीम को नौ रन से हराया
विज्ञापन
बॉलर जीशान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आरएस कठेरिया।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मुरादाबाद और अलीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। मुरादाबाद ने अलीगढ़ को नौ रन से हरा दिया।
बोर्डिंग ग्राउंड में खेले जा रहे स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक मेमोरियल राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 30 ओवर में अलीगढ़ के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा। निखिल ने 45( छह चौके और एक छक्का)रन बनाए। प्रियांशु ने 23, चेतन ने 17, उजैर मलिक ने 14 रन बनाए। अलीगढ़ के बॉलर उसेद ने पांच ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट लिए।
वसीम ने एक, अमित ने एक, योगेंद्र ने एक, बिलाल ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ की टीम 29.3 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज विशाल ने 35, बिलाल ने 22, वसीम ने 24 रन बनाए। मुरादाबाद के बॉलर जीशान ने छह ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। शानदार बॉलिंग के लिए जीशान को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। आरएस कठेरिया और पवन त्रिवेदी ने जीशान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।