{"_id":"5e1e11308ebc3e4b3b1e22c9","slug":"speyar-paarts-vikreta-se-nau-laakh-kee-thagee-kannauj-news-knp5384622133","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेयर पार्ट्स विक्रेता से नौ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेयर पार्ट्स विक्रेता से नौ लाख की ठगी
विज्ञापन
कन्नौज। ऑफर का लालच देकर स्पेयर पार्ट्स विक्रेता से जालसाज ने नौ लाख रुपये खाते में डलवा दिए। जालसाज की बातों में फंसकर विक्रेता ने जमीन और जेवर बेच दिए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गुनाह कुसुमखोर निवासी शिव कुमार दुबे पुत्र दयाशंकर दुबे की गांव में नलकूप और डीजल इंजन स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। करीब दो माह पूर्व उनके मोबाइल पर युवक ने एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी का अधिकारी दीपक शर्मा बताते हुए कॉल की। उसने कंपनी की ओर से बड़ा ऑफर दिया। ऑफर देने के लालच में जालसाज ने शिव कुमार से करीब तीन लाख रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद और रुपयों की मांग करने पर उन्होंने गांव में पांच बिस्वा जमीन और जेवर बेच दिए। करीब नौ लाख रुपये खाते में डालने के बाद ऑफर नहीं मिला तो उन्हें जालसाजी का अहसास हुआ। इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित को रुपये वापस दिलाए जाएंगे।