फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Spaniards attacked the car of Saurikh Chairman's representative

सौरिख चेयरमैन प्रतिनिधि की गाड़ी पर सपाईयों ने किया हमला

Sat, 26 Feb 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Spaniards attacked the car of Saurikh Chairman's representative
छिबरामऊ (कन्नौज)। प्रादेशिक चुनाव की समीक्षा कर लौट रहे सौरिख चेयरमैन प्रतिनिधि की गाड़ी पर सपाइयों ने पथराव कर दिया। चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर चेयरमैन प्रतिनिधि की जान बचा ली। चेयरमैन प्रतिनिधि ने आरोपियों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सौरिख के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी शशांक चतुर्वेदी उर्फ ओमी पुत्र विनोद कुमार चतुर्वेदी भाजपा नेता हैं। वह सौरिख नगर पंचायत चेयरपर्सन के प्रतिनिधि भी हैं। शशांक का कहना है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ऑडियो वायरल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी थी।
विज्ञापन

बीस फरवरी को गढ़िया बहादुरपुर बूथ से चुनाव की समीक्षा करके घर लौटते समय बहादुरपुर बंबा के पास कुछ लोगों ने नारेबाजी करते हुए गाड़ी पर पथराव कर दिया। शशांक ने हमलावरों के सपाई होने की आशंका जताई है। चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर किसी तरह उनकी जान बचा ली। शशांक ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed