{"_id":"580cfb524f1c1bcd75bc1ebb","slug":"sp-workers-from-volatile-discomfort","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में उठापटक से कार्यकर्ताओं में बेचैनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में उठापटक से कार्यकर्ताओं में बेचैनी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा की कलह अब सतह पर आ गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस तरह से रविवार को पार्टी विधायकों की बैठक के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री/प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल समेत छह मंत्रियों को बर्खास्त किया उससे पूरे जिले के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सकते में आ गए। अखिलेश लाबी ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्य करीब चार माह पहले हो जाना चाहिए था। अब सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सोमवार को बैठक के बाद लिए जाने वाले निर्णय का इंतजार है। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी को यह अब तक सबसे बड़ा नुकसान है। उधर, जिला कमेटी के पदाधिकारी व एमएलए कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में पारिवारिक कलह अब खुलकर सामने आ जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभरकर सामने आ गई हैं। कन्नौज के कार्यकर्ताओं की निष्ठा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति है। कार्यकर्ता इस विवाद में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं, उनका कहना है कि यह पारिवारिक मामला है। हां इतना जरूर है कि इस लड़ाई का फायदा विपक्षी पार्टियां उठा रही हैं। ऐसे में उनको बोलने का मौका मिल गया है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ महीनों में कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ स्तरीय पदाधिकारियों की बैठकों सहित जो भी कुछ किया गया वह सब अब धराशाई होता नजर आ रहा है। इस लड़ाई से पार्टी काफी पीछे चली गई है। हालांकि सीएम के निर्णय का सभी ने स्वागत किया। सदर से विधायक अनिल दोहरे ने मोबाइल पर कहा कि वह बैठक में शामिल रहे। कन्नौज के लोगों की आस्था किसमें यह किसी से छिपा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के लोग पार्टी को डैमेज करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
भइया की सियासी चाल से पदाधिकारियों में भूचाल
भइया की सियासी चाल से पार्टी पदाधिकारियों में भूचाल आ गया है। वैसे जिला मुख्यालय के धरना प्रदर्शन में आम तौर पर पूरी पार्टी एकजुट होकर दिखाई देती थी, लेकिन रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन में जिला कमेटी के गिने-चुने पदाधिकारी शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पारिवारिक मामला है। कन्नौज के लोगों की आस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव दोनों में है।