फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Spooked over hike in fares of roadways buses in Kannauj, demonstrated by reaching roadways depot

Kannauj: रोडवेज बसों का किराया बढ़ने पर बिफरे सपाई, रोडवेज डिपो पहुंच कर किया प्रदर्शन

Thu, 09 Feb 2023 04:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 09 Feb 2023 04:29 PM IST
सार

रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने को लेकर सपाइयों ने नराजगी जताई है। सपा पादाधिकारियों ने रोडवेज डिपो पहुंच कर प्रदर्शन किया और किराया वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
Spooked over hike in fares of roadways buses in Kannauj, demonstrated by reaching roadways depot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में रोडवेज बसों में सफर का किराया बढ़ने से सपाइयों में आक्रोश है। सपा नेताओं और पदाधिकारियों ने रोडवेज डिपो पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने नारेबाजी कर बढ़ाया किराया वापस लेने की मांग भी की।

विज्ञापन

बुधवार को सपा नेता नवाब सिंह यादव के नृतत्व में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रोडवेज डिपो के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद डिपो के अंदर बसों पर चढ़कर नारेबाजी की। इस दौरान सपाइयों ने बढ़ाए गए किराये को तत्काल वापस लेने की सरकार से माग की।
विज्ञापन

सपा नेता नवाब सिंह यादव ने कहा कि कोरोना काल से जनता आर्थिक रूप से असहाय है। बसों का किराया बढ़ाने से गरीब लोगों का सफर मुश्किल हो जाएगा। इससे सरकार को तत्काल किराया वापस लेना चाहिए। अगर किराया वापस न लिया गया, तो वह लोग सड़कों पर बैठकर आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सपा नेताओं ने एआरएम सुदेश निगम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, मंसूर, दीपक यादव, धर्मवीर पाल, प्रमोद याद सुरेंद्र, शशिकांत, आफाक खां, सुरजीत यादव, अतुल मौर्य, मनीष कुशवाहा, उपेन्द्र कुशवाहा, उदयवीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed