फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP SDM listened to complaints at Police Solution Day

थाना समाधान दिवस में एसपी एसडीएम ने सुनीं शिकायतें

Sat, 26 Sep 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP SDM listened to complaints at Police Solution Day
कन्नौज/छिबरामऊ/तिर्वा। मध्य प्रदेश में तैनात तालग्राम क्षेत्र के शिक्षक ने अवैध रूप से शराब बनाने की शिकायत की तो पुलिस ने उसे ही पीट दिया। शिक्षक ने ये आरोप थाना समाधान दिवस पर दी गई शिकायत में लगाया है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एडीएम गजेंद्र सिंह, एसडीएम गौरव शुक्ला ने शिकायतें सुनीं। यहां 26 फरियादी पहुंचे जिसमें पांच का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र श्रीफूल ने भी शिकायत दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गांव पंचमपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। पैतृक गांव में कच्ची शराब बनाने की शिकायत पुलिस से की थी। इस पर 29 सितंबर को पुलिस ने थाने बुलाकर उन्हें ही पीट दिया। सिपाहियों ने कहा कि कच्ची शराब का कारोबार अगर हो रहा है तो होने दो। फिर शिकायत की तो झूठे मुकदमे में जेल भेज देंगे। एसपी ने सीओ सदर शिव प्रताप सिंह को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली में एएसपी विनोद कुमार सिंह और एसडीएम देवेश गुप्ता ने शिकायतें सुनीं। रामपुर बैजू निवासी सोनी मौर्या पुत्री स्व. मलखान सिंह बताया कि माता-पिता की मौत हो गई है। कोर्ट में मकान का मुकदमा चल रहा है। इसके बावजूद एक सिपाही ने भाभी से मकान का बैनामा करा लिया है। भाकियू जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने ग्राम खुबरियापुर में ग्राम समाज की जमीन को लेकर शिकायत दर्ज कराई। रामखेड़ा निवासी सुरेश चंद्र, विमलेश, सुभाष चंद्र, भजनलाल, अनीता देवी, जितेंद्र और शिवराज ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। 15 शिकायतें में दो का निस्तारण मौके पर निस्तारण हो पाया। सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, निरीक्षक हरीशंकर, राजस्व निरीक्षक आदित्य दीक्षित, कौशलेंद्र दुबे, विजयकांत शुक्ला, ब्रजेश सहित कई राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली में 10 शिकायतें आईं। एसडीएम जयकरन सिंह ने पांच शिकायतें निस्तारित कर दी। बहसार गांव निवासी माया देवी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि वह भूमि पर निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। त्रिमुखा निवासी सुशील कुमार ने अवैध कब्जा हटवाने, रजईमऊ राजा निवासी रामनिवास ने नल के पानी के निकास और ललकियापुर निवासी राकेश चंद्र ने बैनामा आराजी पर कब्जा की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed