फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP,mobile,free,concentrators,dak bangla

डाक विभाग जारी करेगा खातेदारों की ई-पासबुक

Fri, 28 Oct 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
SP,mobile,free,concentrators,dak bangla
तालग्राम। डाक विभाग खाताधारकों को एक बड़ी सुविधा देने जा रहा है। अब पासबुक अपडेट के लिए डाकघरों तक दौड़ नहीं लगाने पड़ेगी। डाक विभाग ने सभी बचत खाताधारकों को ई-पासबुक सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

कन्नौज और फर्रुखाबाद के डाकघर उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इस सुविधा के शुरू होने से डाकघर के लघु बचत ग्राहक बिना नेट बैंकिंग के खाते का विवरण कहीं से भी किसी समय प्राप्त कर सकेंगे। पासबुक अपडेट कराकर खाते में जमा-निकासी की स्थिति जानने के लिए लोगों को डाकघर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए हर खाताधारक को अपने खाते के साथ व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना होगा। मोबाइल नंबर के माध्यम से ही ई-पासबुक की सेवा उनके लिए मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला डाकघर अधीक्षक अरुण कुमार यादव ने बताया कि सेवा की शुरूआत बचत, सुकन्या समृद्धि योजना और पीपीएफ खाताधारकों से होगी। डाक विभाग चरणबद्ध तरीके से इस सुविधा के दायरे में अपनी अन्य योजनाओं को लाने को भी प्रयासरत है। ई-पासबुक के जरिये खाताधारक खाते में जमा धनराशि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इतना ही नहीं वे घर बैठे ही संक्षिप्त विवरण (मिनी स्टेटमेंट) को भी देख सकेंगे। अंतिम 10 जमा-निकासी की भी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed