फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP marked 41 '''death points''' on the expressway

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर एसपी ने चिह्नित किए 41 ''''डेथ प्वाइंट''''

Thu, 28 Nov 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
SP marked 41 '''death points''' on the expressway
कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसों पर लगाम लगाई जा सके इसको लेकर एसपी अमित कुमा आनंद ने टीम के साथ जनपद की 65 किलोमीटर सीमा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्हाेंने 41 डेथ प्वाइंट को चिह्नित करते हुए एक खाका तैयार किया है। उसे शासन को भेजा जाएगा और यूपीडा को भी इस बारे में अवगत कराया जाएगा। साथ ही जिला स्तर से होने वाली कार्रवाई को भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन डॉक्टरों सहित पांच लोगों की मौत ने अधिकारियों को भी झकझोर दिया है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए है। गुरुवार को एसपी, सीओ ट्रैफिक प्रियंका वाजपेयी, सीओ प्रशिक्षु कुलवीर सिंह, यातायात प्रभारी आफाक खान, ठठिया एसओ अरुण चौधरी व यूपीडा के अधिकारियों के साथ कानपुर की सीमा से लेकर औरैया तक स्थलीय निरीक्षण किया। दुर्घटना वाले क्षेत्र में मोड़, रोशनी की जांच की। अन्य स्थानों को चिह्नित कर मातहतों से सुधार के संबंध में विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जनपद की सीमा में एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण कर मोड़ वाले स्थान, कम रोशनी वाले स्थान व अधिक दुर्घटना वाले स्थान की जांच की गई है। सुधार को लेकर शासन में प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। जनपद स्तर से जो मुहैया हो सकता है वह दिया जाएगा, जहां पर डिवाइडर की आवश्यकता है, वहां पर लगवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed