फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP candidates including 23 nomination

सपा समेत 23 लोगों ने किए नामांकन

Tue, 31 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 31 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
SP candidates including 23 nomination
नामांकन करते सपा प्रत्याशी विजय बहादुर पाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधानसभा चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि को समाजवादी पार्टी के तिर्वा प्रत्याशी सिटिंग विधायक विजय बहादुर पाल समेत कुल 23 कुल लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

कन्नौज विधानसभा से वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से दीपक कुमार, अपना दल से मुकेश, बहुजन मुक्ति पार्टी पार्टी से नीतू सिंह ने नामांकन किया। वहीं, श्रीकांत कुमार, वीरेन सिंह व सुनील कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप रुप में नामांकन पत्र दाखिल किया। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से सबका दल यूनाइटेड से सुरेंद्र सिंह, मनुवादी पार्टी से उमाशंकर, उमेश चंद्र ने संयुक्त विकास पार्टी से कुसुम ने बहुजन मुक्ति पार्टी, विवेक कुमार ने जन अधिकार मंच से नामांकन किया। वहीं, आशीष कुमार, तस्कीन, अर्चना मीरा देवी व संजीव कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। तिर्वा विधानसभा से विनय कुमार, शशिबाला राजपूत, सुधीर कुमार, व अनिल कुमार ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया। समाजवादी पार्टी से विजय बहादुर पाल, जन अधिकार मंच से राहुल कुमार, वोटर्स इंटरनेशनल पार्टी से आदित्य अली शाह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


विजय बहादुर के पास सिर्फ एक स्कार्पियो
कन्नौज। निवर्तमान विधायक विजय बहादुर पाल ने तिर्वा विधानसभा से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दाखिल नामांकन पत्र में उन्हाेंने अपना निवास स्थान गांव जगतापुर पोस्ट इंदरगढ़ तिर्वा कन्नौज दिखाया। वहीं 76 वर्षीय विजय बहादुर पाल ने अपनी चल संपत्ति कुल आठ लाख 67 हजार 377 रुपये दिखाई। उन्हाेंने नगद कैश दो लाख रुपये, जेवरात चार लाख रुपये व वाहन में एक स्कार्पियो दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय बहादुर ने लखनऊ सचिवालय की एक बैंक खाता में 35 हजार 377 रुपये व दूसरे बैंक खाते में दो लाख 30 हजार रुपये दिखाए हैं। वहीं उनके ऊपर किसी प्रकार का कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। कृषि भूमि की कीमत उन्होंने करीब छह लाख रुपये दर्शाई है। वह परास्नातक हैं। वहीं बिधूना व औरैया में उनकी जमीन है। प्रस्तावक के रूप में इंद्रेश कुमार, दिगंबर सिंह, उमाशंकर बेरिया व रणवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed