फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Son-in-law, father-in-law booked as gangsters for murder and robbery of woman

Kannauj News: महिला की हत्या व लूटपाट में दामाद, ससुर पर गैंगस्टर

Wed, 01 Apr 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law, father-in-law booked as gangsters for murder and robbery of woman
कन्नौज। नगर के मोहल्ला मकरंदनगर में 22 सितंबर 2025 को राजमिस्त्री का काम करने वाले दामाद और ससुर ने महिला को बंधक बनाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर 50 हजार की नकदी व जेवर लूट कर फरार हो गए थे। घटना के दौरान महिला की मौत हो गई थी। घटना के पांच दिन बाद यानी 27 सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी दामाद ससुर को गिरफ्तार कर लूटी गई नकदी व जेवर बरामद कर लिए थे। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी ससु़र और दामाद पर गैंगस्टर लगाया है।
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 28 मार्च को लखनऊ के ठाकुरगंज के मल्हारपुर संगम सिटी में रहने वाले मूल निवासी ग्राम पखरापुर उन्नाव के गैंग लीडर सूरज कश्यप (दामाद) और बलरामपुर जिले के ग्राम नथई निवासी सदस्य पंकज चौहान उर्फ जसवंत (ससुर) ने सुनीता श्रीवास्तव की मां सुनीता की हत्या कर जेवर लूट लिए थे। घटना के पांच दिन बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही लूटी गई 50 हजार रुपये नकदी और पांच लाख रुपये के जेवर भी बरामद किए थे। पंकज चौहान के पास से पुलिस ने 17 हजार रुपये और चांदी की मूर्ति बरामद की थी। 23 मार्च काे न्यायालय में की गई सुनवाई में सुनीता ने बताया कि आरोपियों से जान का खतरा है। इसके बाद आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed