फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sometimes police baton Fatkari

कई बार पुलिस ने फटकारी लाठियां

Mon, 02 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 02 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sometimes police baton Fatkari

मंडी समिति परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के

विज्ञापन
प्रत्याशियों के समर्थकों का जमघट सुबह से लग गया। मंडी समिति गेट के आसपास भीड़ एकत्र करने पर पुलिस ने कई बार लाठी पटककर खदेड़ा। एसडीएम सदर सुनील शुक्ला व सीओ सदर करन सिंह ने घूम-घूमकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

मंडी समिति परिसर में रविवार को सुबह शुरू हुई जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की मतगणना के दौरान समर्थकों का हुजूम उमड़ा। समर्थक कई बार मंडी समिति गेट के आसपास एकत्रित होने लगे। भीड़ को बढ़ता देखकर सीओ, एसडीएम सहित अन्य अफसरों ने भीड़ को लाठी पटककर खदेड़वाया।

हालांकि, इसके बावजूद भीड़ नहीं हटी। बीडीसी प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। प्रत्याशी के प्रमाण पत्र लेकर बाहर निकलते ही उसे फूल-मालाओं से लाद दिया गया। इसके बाद वह नारेबाजी करते हुए अपने गांव की ओर प्रस्थान कर गए। फूल-माला की बिक्री करने वालों ने भी मौके पर जमकर चौका लगाया।

उनके मालाओं की पूरे दिन बिक्री हुई। उधर, मतगणना केंद्र पर ही विजयी उम्मीदवारों के नाम आदि की आनलाइन फीडिंग की गई। दोनों गेटों पर खुफिया विभाग के अफसरों ने एजेंटों की सघन तलाशी लेने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। उधर, तालग्राम आंशिक के वार्ड आठ में ग्रामीणों में अशिक्षा हावी दिखी।

कई मतदाता ऐसे भी निकले जिन्होंने अपने मताधिकार के लिए मोहर का प्रयोग ही नहीं किया। मतपत्र को पेटी में बिना मोहर लगाए मतपत्र डाल दिया। हालांकि, वार्ड आठ में 52 प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में होने के कारण बैलेट पेपर काफी बड़ा होने से कई मतपत्र मोड़ने के दौरान दूसरे में स्याही चली जाने से मतपत्र निरस्त हो गया।

उधर, परिणाम जानने को लोगों में उत्सुकता रही, जो लोग किसी तरह मतदान स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने में कामयाब रहे, उनके पास फोन दिन भर घनघनाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed