फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   soldier died due to heart attack

Kannauj News: दिल का दौरा पड़ने से सिपाही की मौत

Tue, 14 Mar 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 14 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
soldier died due to heart attack
कन्नौज। सौरिख थाने में तैनात सिपाही की रास्ते में तबियत बिगड़ गई। जिस वजह से वह बाइक से गिर पड़े। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बुलंदशहर में रह रहे परिवार को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मूल रूप से बुलंदशहर के थाना सलेपुर क्षेत्र के घुघरावली बनवारीपुर निवासी बबलू सिंह (43) की यहां सौरिख थाने में तैनाती थी। उसकी यहां जिला मुख्यालय पर सीआर ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के बाद वह अपनी बाइक से वापस सौरिख थाना जा रहे थे। रास्ते में शहर के जीटी रोड पर तिर्वा क्रॉसिंग के पास उसकी तबियत बिगड़ गई। वह चलती बाइक से गिर पहे। वहां ट्रैफिक बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी उसकी मदद को दौड़ पड़े। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले ही तबादले के तहत जनपद में उसकी तैनाती हुई थी। पूर्व में वह सैनिक भी था। इस बारे में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से सिपाही के निधन की जानकारी मिली है। परिवार को सूचित कर दिया गया है। आगे नियमानुसार प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed