{"_id":"6910e45f08e40bffcc0100fd","slug":"six-year-old-son-crushed-to-death-by-his-fathers-loader-kannauj-news-c-214-1-knj1006-139914-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पिता के लोडर के नीचे आया छह साल का बेटा, पहिए से दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पिता के लोडर के नीचे आया छह साल का बेटा, पहिए से दबकर मौत
विज्ञापन
कन्नौज। खेत पर लोडर बैक करते समय पिता अपने मासूम बेटे को नहीं देख पाया। लोडर के पीछे गया बेटा अचानक पहिए के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में चीखपुकार मच गई। पिता ने बेटे का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। यह हादसा रविवार दोपहर के समय सदर कोतवाली क्षेत्र के बंसरामऊ गांव में हुआ।
गांव के राजेश दोहरे कोल्ड स्टोरेज से लोडर पर आलू लेकर खेत पर पहुंचे। वहां उनका छह साल का बेटा गौरव भी था। खेत पर आलू को उतारने के लिए राजेश लोडर को बैक करने लगे। इसी बीच गौरव डाले के पीछे पहुंच गया। राजेश बेटे गौरव को देख नहीं पाए और बैक करते समय वह पहिए के नीचे आ गया। कुछ रुकावट जब उन्हें महसूस हुई तो लोडर से नीचे उतर देखा। वह दृश्य देखकर वह दंग रह गए। गौरव के ऊपर पहिया चढ़ा था। तत्काल लोडर से आलू उतारकर बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इमरजेंसी वार्ड में डॉ. ज्ञानेंद्र ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।
घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। वह उसी लोडर से शव को लेकर गांव चले गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। गौरव गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिता ने लिखित रूप में दिया है कि वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।