{"_id":"0c4fe01e35fdd3d1f39b036e03a924ac","slug":"six-sweet-shops-filled-samples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दुकानों से मिठाई के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दुकानों से मिठाई के नमूने भरे
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर छापामार अभियान चलाया। इस दौरान मिलावट के शक में छह दुकानों से सैंपल भरा गया। वहीं एक दुकान से 40 किलो मिठाई नष्ट कराई गई।
जिले भर में मिलावटी व खराब खाद्य पदार्थ व मिठाइयां धड़ल्ले से बिक रही हैं। इसकी शिकायतें डीएम तक पहुंची हैं। इस पर डीएम ने मंगलवार को अफसरों की टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण करने के आदेश दिए। इस पर एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला की अगुवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, फूड इंसपेक्टर सुभाष चंद्र सोनकर, कुमार चित्रसेन ने छापामार अभियान चलाया।
इस दौरान खोया मंडी से टीम ने दो व्यापारियों के यहां से खोए के सैंपल भरे। अधिकारियों की टीम को देखकर फुटकर व थोक में खोया बिक्री करने आए व्यापारी मौके से भाग निकले। इसके बाद टीम ने तहसील गेट के सामने बिरयानी बिक्री करने वाले अनवर गुरसहायगंज की दुकान से बिरयानी का सैंपल भरा। इसी तरह रेलवे रोड तिराहा सरायमीरा स्थित गोपाल स्वीट हाउस में रसगुल्ले का सैंपल भरा गया।
विज्ञापन
काउंटर में रखी करीब 40 किलो मिठाई ख्रराब हो जाने के बावजूद बिक्री के लिए सजाई गई थी। इसे नष्ट कराते हुए दुकानदार को जमकर फटकार लगाई गई। दोबारा खराब मिठाई बेचने के लिए रखी मिली तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शहर स्थित सूरज स्वीट हाउस और शंकर स्वीटहाउस पर अफसरों की टीम ने छापा मारकर मिठाई चेक की।
इस दौरान गड़बड़ी व मिलावटखोरी की आशंका होने पर दोनों दुकानों से मिठाई के नमूने भरकर जांच के लिए लैब में भेजे गए। टीम के साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, सीओ सदर करन सिंह, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
खरीददारी से पहले करें शुद्धता जांच
खाद्य विभाग के अफसरों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे खरीददारी करते वक्त शुद्धता जरूर परखें। यदि खोया, मिठाई या अन्य किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट होने का शक हो तो फौरन उच्चाधिकारियों से शिकायत करें। ऐसे दुकानदारों को पकड़वाएं जो मिलावटी सामान बेंचकर खुद तो ज्यादा मुनाफा कमाते है लेकिन ग्राहकों की सेहत खतरे में डाल देते हैं। सस्ते के चक्कर में खराब खाद्य पदार्थ हरगिज न खरीदें।