फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six pecock die from eating poisonous seeds

जहरीले बीज खाने से छह मोर मरे

Sat, 21 Feb 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 21 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Six pecock die from eating poisonous seeds
मक्का के जहरीले बीज खाने से खेत में आधा दर्जन मोरों की मौत हो गई। मृत मोरों को आवारा जानवरों ने अपना निवाला बना लिया। एक साथ कई मोरों की मौत से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम रूपपुर असेह (नगला खग्ग) में शनिवार सुबह चंदरपुर गांव निवासी बदले जाटव के खेत में दो मोर मृत पड़े थे। सुबह जब ग्रामीण खेत पर आलू खोदने गए तो उन्होंने मृत पड़े मोरों को देखा। पास में ही लाल सिंह यादव के खेत में भी दो मोर मृत पड़े थे। इसके अलावा चंदरपुर निवासी सुभाषचंद्र शाक्य और राममोहन के खेतों में भी मृत मोर के शव पड़े थे।
विज्ञापन


एक साथ कई मोरों की मौत से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवकीनंदन लवानिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत मोरों का पोस्टमार्टम किया। ग्रामीणों ने बताया आस-पास के कई किसानों ने आलू खोदकर अपने खेतों में मक्का की बुआई की है। उपचारिक बीजों को खाने के बाद मोरों ने सरसों के खेत में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed