{"_id":"6125347e8ebc3e79b47327e3","slug":"sisters-return-after-rakshabandhan-upset-kannauj-news-knp648012432","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के बाद बहनों की वापसी, हुईं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के बाद बहनों की वापसी, हुईं परेशान
विज्ञापन
बसों के इंतजार में रोडवेज बस स्टैंड पर बैठे यात्री।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। रक्षाबंधन के बाद मायके से वापसी पर बहनों के लिए बसें कम पड़ गईं। यह बस स्टैंड पर पूरे दिन भटकती रहीं। इन्हें बस का लंबा इंतजार करना पड़ा। बस न मिलने पर कई ने डग्गामार वाहनों से सफर तय किया। इस दौरान यात्रियों की रोडवेज कर्मचारी से नोकझोंक भी हुई।
रविवार को रक्षाबंधन पर भाई के घर गईं बहनों की मंगलवार को वापसी होने लगी। बसों की प्रतीक्षा में रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ रही। यहां बसें न मिलने से खासी परेशानी हुई। स्टैंड पर आने वाली बस पहले से भरी होती थी। पुरुष यात्री मशक्कत कर कब्जा कर लेते थे। इससे बहनों को मायूस होना पड़ता।
बस स्टैंड पर बैठने के लिए सीटें भी कम पड़ गईं। यात्रियों को जमीन पर बैठकर बस का इंतजार करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक इसी तरह की भीड़ रही। बस स्टैंड पर मौजूद कर्मचारियों के बसों के आने-जाने की सही जानकारी नहीं देने पर यात्री भड़क गए। कर्मचारी को खरी खोटी सुनाने के साथ ही कन्नौज डिपो की बस को मैनपुरी की ओर भेजने का मांग करने लगे। बसों की कमी होने का हवाला देकर कर्मचारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आए। यही हाल रेलवे स्टेशन का रहा। यहां पर भी यात्रियों की खासी भीड़ रही।