फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sister-in-law of a constable posted at Thathiya police station made allegations of harassment

Kannauj News: ठठिया थाने में तैनात सिपाही की साली ने लगाए उत्पीड़न के आरोप

Sat, 28 Sep 2024 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law of a constable posted at Thathiya police station made allegations of harassment
गुरसहायगंज। ठठिया थाने में तैनात सिपाही पर उसकी पत्नी ने संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि सिपाही की बहन तीन लोगों को साथ लेकर उसके घर पहुंची और उसके पिता के साथ मारपीट की। उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिपाही ने भी एसपी से शिकायत कर पत्नी पर बहन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि तीन साल पहले गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात सिपाही अंकुर जाट ने उसका यौन शोषण किया था। उसने सिपाही के खिलाफ 29 जून को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सिपाही ने आर्य समाज मंदिर में उससे शादी कर ली। बाद में इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद भी अंकुर ने उसे पत्नी के रूप में नहीं अपनाया और उसका गर्भपात भी करा दिया। शुक्रवार को सिपाही की बहन तीन लोगों को लेकर उसके घर पहुंची और पिता व उसके साथ मारपीट कर धमकाया। पीड़िता की बहन ने इस बाबत कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों एकदूसरे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि जांच चल रही है। पहले दुष्कर्म के मुकदमे में महिला कोर्ट में मुकर गई थी, इस वजह से उसमें एफआर लगा दी गई थी। अब उसकी छोटी बहन सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत कर रही है।
विज्ञापन



महिला का पहले पति से भी विवाद

पीड़िता का पहले पति से भी विवाद चल रहा है। उसने बताया कि 10 साल पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर जिले में हुई थी, जहां दहेज को लेकर पति ने मारपीट कर निकाल दिया था। पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह गुरसहायगंज कोतवाली गई तो सिपाही अंकुर जाट ने उससे दोस्ती कर ली और तीन साल तक यौन शोषण किया। जब कोर्ट के आदेश पर उसने सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया, तब उसने शादी की थी। अब वह पत्नी मानने से इंकार कर रहा है। अब महिला की बहन सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच गुरसहायगंज कोतवाल को दी गई है। सिपाही ने भी कई आरोप लगाए हैं। वैवाहिक विवाद है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed