फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sir! Save us from corruption

साहब! बिजली विभाग के भ्रष्टाचार से बचाओ

Thu, 03 Sep 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Thu, 03 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sir! Save us from corruption
गुरसहायगंज के व्यापारी नेताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से अभियंताओं व कर्मचारियों की शिकायत की। सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कहा कि जब तक बिजली विभाग की मनमानी नहीं रुकेगी तब तक व्यापारी नेता आवाज उठाते रहेंगे। डीएम को लिखित शिकायती पत्र देकर उत्पीड़न करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल, रवीश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष सागर अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, उमाकांत सोनी, संजीव, विपिन कुमार आदि व्यापारी बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम को ज्ञापन देकर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोली। व्यापारी नेताओं ने कहा कि बिजली मीटर विभाग जारी करता है और विभागीय कर्मचारी लगाते हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग के ही अधिकारी मीटर ख्रराब बताकर अवैध वसूली करते हैं।
विज्ञापन


व्यापारी नेताओं ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिल अधिक या गलत भेजे गए हैं, उनका स्थानीय स्तर पर संशोधन किया जाए। बेवजह उपभोक्ताओं को बिल ठीक कराने के लिए 23 किमी दूर छिबरामऊ के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। मीटर लगाना, सीलिंग फीड कराना, बिल निकलवाने का कार्य बिजली विभाग से कराया जाए। इन कार्यों के लिए उपभोक्ताओं को विवश न किया जाए। नगर के सभी स्थानों पर समान रूप से बिजली चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग गुरसहायगंज में चेकिंग के नाम पर जनता व व्यापारियों से खुलेआम रुपये वसूल रही है। मीटर लगाने, लोड बढ़ाने, मीटर रीडिंग में हेराफेरी करके अवैध वसूली की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने प्राइवेट ठेकेदारों की साठगांठ से उपभोक्ताओं को धमकाकर सुविधाशुल्क देने के लिए बाध्य करने की साजिश रची है। जो लोग सुविधाशुल्क या अवैध धन देने में असमर्थता जताते हैं उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed