फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Silent Yatra on Partition Horror Memorial Day

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन तिरंगा यात्रा

Mon, 15 Aug 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Silent Yatra on Partition Horror Memorial Day
कन्नौज। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर रविवार की शाम मौन यात्रा निकाली गई। इसमें बताया गया कि देश के बंटवारे के समय एक करोड़ 75 लाख लोगों का घर उजड़ गया था, उसके बाद वह शरणार्थी बन गए।
विज्ञापन

शहर के लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज से मौन तिरंगा यात्रा शुरू हुई। इसमें आगे-आगे समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, सांसद सुब्रत पाठक व डीएम शुभ्रांत शुक्ल चल रहे थे। यात्रा में कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जेपी गल्र्स इंटर कॉलेज, एसडी बालिका इंटर कॉलेज, गोमती देवी बालिका इंटर कॉलेज, माया देवी इंटर कॉलेज, केके इंटर कॉलेज, केकेसीएन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ही एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हुए।
विज्ञापन

यात्रा का समापन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मकरंदनगर में हुआ। मां फूलमती देवी मंदिर के निकट पुजारी शिखर मिश्र ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा भी हुई। यात्रा के साथ में ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया, पवन त्रिवेदी, विपिन दीक्षित, धर्मेंद्र कुशवाहा, आकाश मिश्र, बिब्बी शुक्ल, सचिन चतुर्वेदी, अनिल गुप्त, शरद मिश्र, सौरभ कटियार, विक्की गुप्त, सौरभ मिश्र, राजा पाठक व रंजीत कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरिख में निकाला गया मौन जुलूल
छिबरामऊ। नगर में भारत विभाजन की याद में देर शाम मशाल जुलूस निकाला गया। युवाओं ने विभाजन के समय की घटनाओं को याद करते हुए विभाजन का विरोध करने वाले गुमनाम शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
रविवार की शाम विहिप जिलाध्यक्ष संजय भदौरिया, नगर अध्यक्ष विजय चौहान व गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी के नेतृत्व में युवाओं ने पीपल चौराहा स्थित विजय मंदिर से मशाल जुलूस निकाला। इसमें बजरंग दल के नगर संयोजक अमित तिवारी, डा. वरूण प्रताप सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, अमित गुप्ता, नीलू दुबे, मयंक गुप्ता, आयूष दुबे, अमन, सौरभ ठाकुर, देव दुबे, कुबेर दुबे, वैभव, प्रशांत दुबे मौजूद रहे।

सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार ऋषि भूमि चौराहे पर विधायक कैलाश राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला। आदेश दुबे, मंजीत पाल, राघव दुबे, ओमी चतुर्वेदी, भूपेंद्र शाक्य, पंकज राजपूत, मुकेश गुप्ता, शशांक त्रिवेदी, बिट्टू सैनी, जितेंद्र शर्मा, सोनू सक्सेना, सोनू शर्मा, आलोक पठक व नेहा ने पूरे नगर में भ्रमण किया। नगर पंचायत कर्मियों ने भी तिरंगा लेकर रैली निकाली। इस मौके पर संजय, नवाजिस अली, मनोज अवस्थी, भूपेंद्र षुक्ला, श्यामू, रिंकू, सुरेंद्र, आकाश, सुनील समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed