फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sick people are in danger from new variants of Corona

Kannauj News: बीमार लोगों को कोरोना के नए वैरिएंट से खतरा

Mon, 25 Dec 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 25 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sick people are in danger from new variants of Corona
तालग्राम। कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 से लोगों की चिंता बढ़ गई है। रविवार को सीएचसी पर आयोजित आयुष्मान भव मेला में एमओआईसी ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि जो लोग दो या दो से अधिक बीमारियों से पीड़ित हैं, उनके लिए नया वैरिएंट घातक है। ऐसे में इन लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। सीएचसी पर कोरोना जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। इस दौरान सीएचसी तालग्राम पर आयुष्मान भव मेला में 30 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। जो लोग शुगर, कैंसर, टीबी, अस्थमा या फिर अन्य कोई बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है। इन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए इन लोगों को वायरस से लड़ने की क्षमता नहीं होती। सीएचसी पर आने वाले सर्दी, खांसी, जुकाम, सांस और बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की जाएगी। इसके लिए डेंटल हाईजीनिष्ट अभिनाश सिंह, एलटी अखिलेश कुमार, वार्ड ब्वाय अंजली की ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि तेज बुखार, सांस में दिक्कत हो तो अस्पताल जाएं। बाहर से आने पर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं। पुराने रोगों की दवा की डोज लेते रहें। बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। खांसी, छींक आए तो मुंह पर रूमाल रखकर सावधानी बरतें। इस दौरान एलटी वीर सिंह पटेल, फार्मासिस्ट हृदेश कुमार, श्याम नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed