{"_id":"58add29d4f1c1b8716b23565","slug":"short-circuit-of-five-households-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से पांच की गृहस्थी राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से पांच की गृहस्थी राख
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
जला सामान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा कोतवाली के सीहपुर गांव में मंगलवार की देर रात शार्टसर्किट से पांच दलित परिवारों की गृहस्थी राख हो गई। एक कच्चा मकान भी ढह गया। वहीं, एक मवेशी की जलकर मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में तीन लोग झुलसे और तीन घायल हो गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई। लेखपाल ने क्षतिपूर्ति का जायजा लिया है।
विज्ञापन
सीहपुर गांव निवासी सरमन के घर के सामने रखे छप्पर के ऊपर केबिल में स्पार्किंग होने से आग लग गई। आग की लपटे पड़ोसी गुरदयाल के घर तक पहुंच गईं। शोर शराबा सुनकर और आग की लपटे देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। तेज हवा के कारण ग्रामीण आग पर काबू न पा सके। देखते ही देखते गांव के भैयालाल, बैजनाथ, रमेश के घरों तक आग पहुंच गई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पचौर पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई। तबतक सरमन के घर में गृहस्थी का सामान के साथ मकान भी ढह गया।
विज्ञापन
आग बुझाने के प्रयास में गांव के रामनाथ, अरुणा देवी पुत्री रमेश चंद्र, भानु प्रताप सिंह झुलस गए। वहीं, राजा, इंद्रेश, कालीचरन भगदड़ में घायल हो गए। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी व उनके प्रतिनिधि महावीर सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी, प्रधान ने पीड़ितों आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। लेखपाल शैलेश कुमार ने अग्निपीड़ितों के परिवारों को क्षतिपूर्ति का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
किसका कितना हुआ नुकसान
सरमन का एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गुरदयाल की गृहस्थी के सामान के साथ छप्पर में बंधी एक भैंस जलकर मर गई। 10 हजार नगद व ढाई लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, भईयालाल, बैजनाथ व रमेश चंद्र का 25, 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।