फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shooting case: There was a dispute with the first wife while drunk

गोलीकांड प्रकरण: नशे में पहली पत्नी से हुआ था विवाद

Sat, 28 Dec 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shooting case: There was a dispute with the first wife while drunk
छिबरामऊ। सौरिख-बिधूना मार्ग पर संभल जिले के युवक को शुक्रवार की देर रात को गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सीओ ने बताया कि युवक की पहली पत्नी को आरोपी का भाई भगा ले गया था। शराब के नशे में विवाद हुआ था। गोली चलने की जांच की जा रही है। हालांकि घायल युवक की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



संभल के थाना असमोली के ग्राम घोसली राजा निवासी मानवीर सिंह (28) को गुरुग्राम में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता है। कुछ सालों पहले अलीगढ़ निवासी पुष्पेंद्र व उसका भाई यहां पर उसके साथ रहते थे। मानवीर का भाई पुष्पेंद्र पहली पत्नी को भगा ले गया था। उसके बाद पुष्पेंद्र ने उसकी दूसरी शादी अपनी ससुराल इलाके के खरौली गांव में करा दी थी। कुछ समय बाद पुष्पेंद्र खरौली में आकर सब्जी बेचने लगा। शुक्रवार को पुष्पेंद्र के बुलावे पर मानवीर खरौली आया। यहां मानवीर ने पुष्पेंद्र व उसके साले विनोद, देवेंद्र के अलावा एक अन्य के साथ बैठकर शराब पी। नशे में होने के कारण पहली पत्नी से कहासुनी हो गई। इसी बीच विवाद में गोली चली, जो मानवीर के पेट में लगी और वह घायल हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाल अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि इलाज के लिए उसे तिर्वा मेडिकल काॅलेज से कानपुर भेजा गया था। मानवीर की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालत ठीक न होने का हवाला देकर वह परिजनों के साथ घर चला गया था। उससे पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed