{"_id":"5eb054bf8ebc3e9062520c59","slug":"shikshak-dampati-ke-ghar-se-nau-laakh-kee-choree-kannauj-news-knp558494631","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दंपति के घर से नौ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दंपति के घर से नौ लाख की चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान और टूटी अलमारी
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। छत से चढ़कर शिक्षक दंपति के घर में घुसे चोरों ने जेवर और नगदी पार कर दी। करीब नौ लाख की चोरी का अनुमान है। सुबह टूटी अलमारी और बक्से देखकर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने छानबीन की।
शहर के ताजपुर नौकास्त मोहल्ला निवासी रवि प्रताप सिंह जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पट्टी में सहायक अध्यापक हैं। इनकी पत्नी प्रीती सदर ब्लाक के कनपटियापुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। रविवार रात बच्चों के साथ सभी लोग कमरे में सो रहे थे। छत से चढ़कर चोर घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोर घर में रखे करीब सात लाख के जेवर, दो लाख की नगदी और दो मोबाइल ले गए। सूचना पर सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने मकान के पीछे खेतों से कुछ सामान बरामद किया। रवि प्रताप सिंह ने तहरीर दी है।
कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। वहीं एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया गया है।