फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shikshak dampati ke ghar choree karane vaale teen giraphtaar

शिक्षक दंपति के घर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
shikshak dampati ke ghar choree karane vaale teen giraphtaar
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए चोर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शिक्षक दंपति के घर करीब एक माह पहले हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के ताजपुर नौकास्त निवासी रवि प्रताप सिंह जलालाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पट्टी में सहायक अध्यापक हैं। पत्नी प्रीती सदर ब्लाक के कनपटियापुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती हैं। तीन मई की रात मोहम्मद राजा पुत्र मुस्लिम निवासी यूसुफपुर, साहिल आलम उर्फ सद्दाम पुत्र नूर आलम निवासी मीरवैश्य टोला और एहतशाम पुत्र जावेद निवासी सफदरगंज ने अलमारी में रखे सात लाख के जेवर और दो लाख नगद पार कर दिए थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह और कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने मछली बाजार में सराफा दुकानदार के यहां जेवर बिक्री करने जाते समय पकड़ लिया। पुलिस ने करीब तीन लाख के जेवर और दो मोबाइल बरामद किए। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed