फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shicshamitr come for counseling

काउंसलिंग कराने को उमड़े शिक्षामित्र

Tue, 21 Apr 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 21 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shicshamitr come for counseling
ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार को भी सहायक अध्यापक पद पर समायोजित होने वाले शिक्षामित्रों का सुबह से ही जमघट लग गया। इस दौरान बीएसए रामकरन यादव ने शिक्षा मित्रों के कागजातों की बिंदुवार जांच करके महिला शिक्षामित्रों से स्कूल आवंटन के लिए तीन विद्यालयों के विकल्प भरवाए।
विज्ञापन


इन दिनों द्वितीय बैच के 1006 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने का शासन से आदेश मिलने के बाद विगत तीन दिनों से शिक्षामित्रों की काउंसलिंग कराई जा रही है। काउंसलिंग कराने के लिए उनके साथ बड़ी संख्या में उनके अभिभावक भी पहुंच रहे हैं। इस दौरान बीआरसी पर जमघट जैसा माहौल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि इससे पहले दो दिनों तक काउंसलिंग कराई जा चुकी है। तीसरे दिन की काउंसलिंग 501 क्रमांक से शुरू कराई गई है। शाम तक जो भी शेष रह जाएंगे उनको अगले दिन मौका दिया जाएगा। महिला टीचरों को किसी तरह की दिक्कत न हो इस कारण उनसे तीन विकल्प साथ में भरवाए जा रहे हैं। ताकि नजदीकी का विद्यालय आवंटित होने से वह बेहतर ढंग से शिक्षण कार्य कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


638 शिक्षामित्र नहीं बन पाएंगे सहायक टीचर
बीआरसी पर द्वितीय बैच के 1006 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाए जाने के लिए काउंसलिंग चल रही है। सालों से संघर्ष के बलबूते पूर्ण शिक्षक बनने का सपना संजोए शिक्षामित्रों के चेहरे पर खुशी भी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। लेकिन पद रिक्त न होने के कारण 638 शिक्षामित्र सहायक टीचर नहीं बन पाएंगे। बीएसए का कहना है कि जितने उनके पास पद हैं, उन्हीं पदों पर शिक्षामित्रों को समायोजित किया जाएगा। शेष टीचरों के पद स्थापन की व्यवस्था बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed