फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shekhana drain water opened for irrigation

Kannauj News: सिंचाई के लिए खोला शेखाना नाले का पानी

Fri, 07 Feb 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shekhana drain water opened for irrigation
कन्नौज। खेतों में सिंचाई करने के लिए गुुरुवार की रात को ग्रामीणों ने शेखाना नाले के पानी को खोल दिया। इससे सदिकापुर में दोबारा खेतों में नाले का पानी भरने लगा। इसके ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जलनिगम ने नाले के पानी को रोक कर सीवर लाइन में डायवर्ट कर दिया था। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी पालिका को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

सदर तहसील के गांव सदिकापुर में 20 वर्ष से खेती की 250 बीघा भूमि में शेखाना नाले का पानी भरता था। इससे खेतों में फसल की जगह पर जलकुंभी की बेल पसरी गई थी। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने गांव को निरीक्षण कर शेखाना नाले के पानी को सीवर लाइन में डायवर्ट करने के निर्देश दिए। जलनिगम के अधिकारियों ने गाजियाबाद से टीम बुलाकर नाले के पानी को सीवर लाइन में डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

पालिका के ईओ श्यामेंद्र मोहन चौधरी को मौके पर बुलाकर डायवर्ट सिस्टम को दिखाया और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी सौंप दी। मंत्री ने भी मौके पर जाकर कार्य का निरीक्षण किया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शेखाना मोहल्ले के लोगों के नाले के पास खेत है। गुरुवार की रात को लोगों ने फसलों की सिंचाई के लिए डायवर्ट किए गए पानी को खोल लिया। इससे सदिकापुर के खेतों में नाले का पानी भरने लगा। रात भर तेज रफ्तार से पानी आता रहा। शुक्रवार की सुबह लोगों ने फिर से पानी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान विकास बाबू कनौजिया ने बताया कि शेखाना के लोग खेतों की सिंचाई करने के लिए नाले के पानी को खोल लेते है। इससे गांव के लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचता है। ईओ का कहना है कि रात को शेखाना नाले के राेके गए पानी को खोलने की जानकारी नहीं हुई। अगर वहां के लोग ऐसा कर रहे है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह मौके पर जाकर वहां का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed