फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sheep and goat rearing will double the income of farmers

Kannauj News: भेड़ बकरी पालन से किसानों की आय होगी दोगुनी

Mon, 07 Aug 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sheep and goat rearing will double the income of farmers
तालग्राम। सरकार लगातार नई नई- योजना लाकर किसानों की आय दोगुनी करने की तैयारी में है। नेशनल लाइवस्टॉक मिशन योजना के तहत भेड़ बकरी पालन कर किसान आय दोगुना ही नहीं बल्कि तीन से चार गुना तक मुनाफा कमा सकते हैं। इस योजना में 20 लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। जिसमें 50 फीसदी सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के तहत किसान अपना आवेदन पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग में जमा या ऑनलाइन कर सकते है।
विज्ञापन


हकीकत में देखा जाए तो सरकार की कई योजना धरातल पर नहीं उतर पाती हैं। जब तक धरातल में आती हैं तब तक योजना दम तोड़ देती हैं। लेकिन बकरी पालन को लेकर आईं यह योजना सफल हो सकती है। इस योजना तहत किसान के पास बकरी पालन के लिए कम से कम एक एकड़ जमीन होनी चाहिए। जिसमें बकरियों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्हें धूप, बारिश से बचाया जा सके। इसके साथ ही पानी की व्यवस्था करनी होगी। पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग के अनुसार यह पांच साल की स्कीम है। आवेदन स्वीकार होने से पहले किसान के खाते में 30 फीसदी धनराशि भी होनी चाहिए। किसान को इसका प्रमाण भी दिखाना होगा। तभी किसान का 70 फीसदी लोन स्वीकृत होगा। इसमें 50 फीसदी सरकार की ओर से सब्सिडी मिलेगी। अभी तक ब्लाॅक तालग्राम से पांच आवेदन किए गए है। इस योजना के तहत किसान को 100 बकरी और पांच बकरे मिलेंगे। किसान को अच्छी नस्ल की बकरी और बकरे चुनने का मौका दिया जाएगा। इसमें पशुपालन विभाग की ओर से भी किसान की मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. विकराल सिंह का कहना है कि नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के तहत इच्छुक किसान आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में किसानों की आय दोगुनी होगी। अगर सही से गौर किया जाए। 50 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। किसान एक एकड़ जगह पर बकरी पालन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed