फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shav aate hee macha koharaam, har aankh se chhalake aansoo

शव आते ही मचा कोहराम, हर आंख से छलके आंसू

Sat, 28 Dec 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
shav aate hee macha koharaam, har aankh se chhalake aansoo
शव आने के इंतजार में बैठे लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। आवास विकास कालोनी में हुए विस्फोट में घायल सोनम की मौत के साथ मंडी निरीक्षक की आखिरी उम्मीद भी दम तोड़ गई। सोनम का शव पहुंचते ही नगर के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम हो गई थी।
विज्ञापन

विस्फोट कांड में पत्नी, पुत्र, पुत्री को खोने के बाद आवास विकास कालोनी निवासी सुरेश चंद्र चौहान के लिए सोनम ही आखिरी उम्मीद थीं। 11 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोनम ने भी दम तोड़ दिया। मंडी निरीक्षक के करीबियों के मुताबिक सोनम दो माह की गर्भवती थीं। सोनम की मौत के साथ ही सुरेश चंद्र की उम्मीद का अंतिम दीया भी बुझ गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को जैसे ही सोनम का शव आवास पर पहुंचा, सुरेश चंद्र चौहान बिलख पड़े। उनकी दयनीय दशा देख लोगों के आंसू बहने लगे। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पांचाल घाट लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद भी नहीं रोक पाए अपने आंसू
सोनम का शव पहुंचने की जानकारी पर पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव ने मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र चौहान के आवास पर पहुंचकर ढांढस बंधाया। पूर्व सांसद उनसे लिपट कर रो पडे़। नगर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इन्होंने सुरेश चंद्र को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह से निकल पड़ा...ये क्या हुआ
सोनम का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो लोगों के मुंह से निकल पड़ा, हे भगवान! ये क्या हुआ। जब तक सोनम की सांसें चल रही थीं, लोग सलामती के लिए दुआएं कर रहे थे। सोनम की मौत की जानकारी पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह व योगेंद्र सिंह भदौरिया, कांग्रेसी नेता एसएन त्रिवेदी, पूर्व जिपंस रामप्रकाश यादव, सपा नेता योगेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, महेंद्र मिश्रा उर्फ बबलू, आलोक गुप्ता उर्फ टिल्लू, देवेंद्र गुप्ता, राहुल प्रताप सिंह, रमेश तोमर सहित कई लोग उनके आवास पर पहुंच गए। इन्होंने सुरेश चौहान को ढांढस बंधाया।
एक धमाका...और उजड़ गया हंसता खेलता परिवार
15 दिसंबर की दोपहर दो बजे नगर की आवास विकास कालोनी में हुए भीषण धमाके ने छह जिंदगियां लील लीं। सोनम के शव को देखने के बाद वीभत्स हादसे को याद कर लोगों की रूह कांप रही थी। सोनम चौहान का शव आवास पर पहुंचने के बाद लोगों की आंखें नम हो गईं। एक धमाके ने मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र चौहान के परिवार की हंसती-खेलती दुनिया को उजाड़ दिया। मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र का परिवार खुशहाल और संपन्न था। हादसे ने सारी खुशियां उजाड़ दीं।

हादसे पर एक नजर
-15 दिसंबर: दोपहर दो बजे के लगभग भीषण विस्फोट हुआ।विस्फोट में घायल मंडी निरीक्षक की पत्नी आरती, बेटे अंकुर, बेटी आकांक्षा, बहू सोनम, किरायेदार आशा, इनकी बेटी आस्था को एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया। पहले दिन आस्था ने तोड़ा दम। उपचार के दौरान देर रात मंडी निरीक्षक की पत्नी आरती की मौत हो गई।
-18 दिसंबर: किरायेदार आशा पत्नी रामकुमार की मौत हुई।
- 20 दिसंबर: बेटी आकांक्षा व बेटे अंकुर ने दम तोड़ दिया।
- 26 दिसंबर: अंकुर की पत्नी सोनम चौहान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed