फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sharp weapons in two sides, seven injured, due to rivalry, stone pelting took place between the two sides for about an hour

दो पक्षों में चले धारदार हथियार, सात घायल, रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटा तक हुआ पथराव

Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapons in two sides, seven injured, due to rivalry, stone pelting took place between the two sides for about an hour
सदर कोतवाली में मौजूद घायल। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षों में पथराव हो गया। इनमें धारदार हथियार भी चले। इसमें सात लोग घायल हुए हैं। किशोर और एक किशोरी की हालत नाजुक है। पुलिस ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। विवाद के बाद से गांव के दोनों पक्षों के बीच तनाव है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सतवारी गांव निवासी खुशीलाल और देवीदयाल के बीच ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगा। इससे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। धारदार हथियाराें से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसके साथ दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक पथराव हुआ। इससे सनसनी फैल गई। धारदार हथियारों से हमले और पथराव में खुशीलाल पाल, धनश्याम, अरुणेश और प्रांशी घायल हो गईं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से देवी दयाल, वीरेंद्र का बेटा ऋषभ(16) और देवीदयाल की बेटी पारुल(14) ज्यादा घायल है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां हालत नाजुक है। विवाद के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस संज्ञान लेती तो नहीं होता संघर्ष
दोनों पक्षों के बीच सोमवार शाम को विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों ने डायल 112 को सूचना देने के साथ जलालपुर पनवारा चौकी में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। इसी से सुबह दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed