फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shantanu and Anand topped in general knowledge competition

Kannauj News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शांतनु व आनंद अव्वल

Mon, 11 Mar 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 11 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shantanu and Anand topped in general knowledge competition
सिकंदरपुर। गुरुकुल आनंद एकेडमी की ओर से पिछले महीने चार फरवरी को कुंवर योगेंद्र सिंह इंटर कालेज में सामान्य ज्ञान परीक्षा का नतीजा रविवार को घोषित हुआ। इसमें वरिष्ठ वर्ग में शांतनु व कनिष्ठ वर्ग में आनंद कुमार प्रथम रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में भारतीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज के छात्र शांतनु मिश्रा प्रथम, योगेंद्र सिंह इंटर काॅलेज की छात्रा उमरा फातिमा द्वितीय, भारतीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज की छात्रा कशिश तृतीय रही। कनिष्ठ वर्ग में आत्मप्रकाश बालिका विद्यालय के आनंद कुमार प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय व सत्यम सिंह को तृतीय घोषित किया गया। पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य, सुनील सिंह भदौरिया व राजीव कुमार पाल ने स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग के 25-25 छात्रों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। बता दें कि विभिन्न कॉलेजों के 400 छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed