फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shankarapur gaanv mein yuvak ne kee phaayaring, paanch ghaayal

शंकरपुर गांव में युवक ने की फायरिंग, पांच घायल

Wed, 06 Jan 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
shankarapur gaanv mein yuvak ne kee phaayaring, paanch ghaayal
विशुनगढ़(कन्नौज)। शंकरपुर गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर मारपीट व फायरिंग हुई। विवाद में तीन लोग छर्रे लगने से और दो लोग लाठी डंडों के प्रहार से घायल हुए। पांचों घायलों को सौ शय्या अस्पताल से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शंकरपुर निवासी अर्पित पुत्र साहबीर व संगम पुत्र राजकिशोर का नाली के पानी की निकासी को लेकर झगड़ा होने लगा। कुछ ही देर में इनमें मारपीट होने लगी। गांव के लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया। संगम ने बताया कि रात लगभग नौ बजे अर्पित ने अपने पिता साहबीर व मां मुन्नी देवी के साथ दोबारा गाली गलौज शुरू कर दिया। ताऊ विशेश्वर सिंह ने गालियां देने से मना किया। इस पर अर्पित घर से तमंचा निकाल लाया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में वह(संगम), आदर्श पुत्र मोहन सिंह व मीरा पत्नी मनोज, विशेश्वर सिंह व मनोज पुत्र अधारी सिंह घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक आरोपी अर्पित मौके से भाग चुका था।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस मामले में सेवानिवृत्त पुलिस हेडकांस्टेबल मोहन सिंह ने बताया कि विवाद की जड़ में गांव में ही 35 डिसमिल का तालाब है। इस पर अर्पित अवैध कब्जा किए है। इसी तालाब में नालियों का पानी जमा होता है। पानी की निकासी बंद किए जाने का संगम ने विरोध किया था। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने बताया कि संगम के चाचा मोहन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed