फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shaheed's wife got job as a clerk in education department

शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर मिली शहीद की पत्नी को नौकरी

Thu, 07 Mar 2019 12:10 AM IST
kannauj Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 07 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shaheed's wife got job as a clerk in education department
पुत्री के साथ शहीद की पत्नी नीरज देवी। - फोटो : amarujala
पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद प्रदीप सिंह की पत्नी नीरज देवी को शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर नौकरी मिली है। उनकी पहली तैनाती जनपद कन्नौज में बीएसए कार्यालय में होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शहीद प्रदीप सिंह की पत्नी नीरज को लखनऊ में ज्वाइनिंग लेटर सौंपा।
विज्ञापन


 ग्राम पंचायत सुखसेनपुर के अजान गांव निवासी प्रदीप सिंह 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। सरकार ने मृतक आश्रित में परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भरोसा दिया था। इसी के तहत शहीद की पत्नी नीरज को कन्नौज में शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें पहली तैनाती जनपद कन्नौज में जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में दी गई है। शहीद की पत्नी नीरज देवी को बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी सहित उसकी दोनों पुत्रियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन

  रात में लखनऊ से लौटने पर नीरज देवी ने बताया कि इस नियुक्ति से काफी राहत मिलेगी। वह अपनी पुत्रियों की बेहतर परवरिश कर सकेंगी। वह चाहती थीं कि उन्हें कानपुर या कन्नौज में तैनाती मिले। सरकार ने उनकी समस्याओं का ध्यान रखा। इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने दो घंटे में तैयार कराए  कागजात
 शहीद की पत्नी नीरज को नौकरी दिलाने में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने भी पसीना बहाया। सोमवार को महाशिवरात्रि का अवकाश होने के बाद भी उन्होंने अपने कार्यालय में एसडीएम से लेकर लेखपाल, नोटरी अधिकारी व कई अन्य विभागों के अफसरों को तलब कर लिया। शहीद की पत्नी नीरज के नौकरी से जुड़े कागजातों को तैयार कराने के लिए सभी विभाग एक पांव पर खड़े रहे। डीएम के प्रयासों से सभी कागजात दो घंटे में तैयार कर आनन फानन में लखनऊ भेजे गए। डीएम ने बताया कि वीर नारी नीरज को कन्नौज में बेसिक शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर नियुक्ति दी गई है। यदि वह कानपुर में तबादला कराना चाहेंगी तो इस पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed