फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shaadeeshuda shikshak naabaalig shishya ko le gaya, pulis ko dee tahareer

शादीशुदा शिक्षक नाबालिग शिष्या को ले गया, पुलिस को दी तहरीर

Sat, 12 Jun 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
shaadeeshuda shikshak naabaalig shishya ko le gaya, pulis ko dee tahareer
तालग्राम(कन्नौज)। वित्तविहीन स्कूल का शादीशुदा शिक्षक नाबालिग शिष्या को लेकर चला गया। नाबालिग के परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के वित्तविहीन स्कूल का तैंतीस वर्षीय शिक्षक स्कूल के साथ ही कोचिंग पढ़ाता था। पड़ोसी गांव की 16 साल की छात्रा स्कूल और कोचिंग में भी पढ़ती थी। स्कूल बंद होने से कोचिंग चल रही थी। इस बीच शिक्षक और शिष्या में प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी पर शिक्षक के परिजनों ने 26 मई को कानपुर देहात के एक गांव में शादी करा दी। इसके बाद भी शिक्षक का शिष्या से प्रेम प्रसंग चलता रहा। शादी के 15 दिन बाद गुरुवार को शिक्षक नाबालिग शिष्या को लेकर चला गया। वह पत्नी के जेवर और नगदी भी ले गया। शुक्रवार शाम शिक्षक के पिता थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाने पहुंचे।

इसी बीच शिष्या के परिजन भी पहुंच गए। इन्होंने शिक्षक के खिलाफ बेटी को बहला फुसला कर ले जाने की तहरीर दी। वहीं सीओ दीपक दुबे का कहना है कि थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल तहरीर के मुताबिक जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed