{"_id":"5efcd2138ebc3e432c0c1e4d","slug":"shaadee-ke-doosare-din-karant-se-dulhan-kee-mau-kannauj-news-knp5687383178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दूसरे दिन करंट से दुल्हन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दूसरे दिन करंट से दुल्हन की मौत
विज्ञापन
उमर्दा/कन्नौज। खानपुर गांव में शादी के दूसरे दिन फर्राटा पंखा अपनी ओर घुमाते समय दुल्हन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे ससुराल से लेकर मायके तक कोहराम मच गया। दूल्हा भी बेसुध हो गया। मायकेवालों की मौजूदगी में बिना पोस्टमार्टम कराए ससुराल वालों ने गांव के बाहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ठठिया थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी सोमपाल (24) पुत्र कुंवर पाल की शादी 29 जून को तालग्राम क्षेत्र के गांव पलिया बूंचपुर निवासी गजेंद्र चौहान की बेटी नेहा चौहान (22) के साथ हुई थी। 30 जून की सुबह नेहा विदा होकर ससुराल पहुंची। बुधवार को कंगन खोलने और मंडप प्रवाह की रस्म थी। घर की महिलाएं सुबह से कामकाज में लगी थीं। नहाने के बाद सुबह करीब आठ बजे दुल्हन नेहा कमरे में बैठी थी। पास ही फर्राटा पंखा चल रहा था। पंखे को अपनी तरफ घुमाते समय उसका पैर पंखे की कटी केबल पर पड़ गया। इससे नेहा करंट की चपेट में आ गई।
पंखा भी उसके ऊपर गिर गया। दूल्हा सोमपाल और घर के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही नेहा की मौत हो गई। दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 24 घंटे के अंदर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। दूल्हा सोमपाल बेसुध हो गया। परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम मायके पक्ष की मौजूदगी में गांव के बाहर अंतिम संस्कार कर दिया।