फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shaadee ke do maah baad dillee chale gae the aadesh gupta

शादी के दो माह बाद दिल्ली चले गए थे आदेश गुप्ता

Thu, 04 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
shaadee ke do maah baad dillee chale gae the aadesh gupta
एक दूसरे को मिठाई खिलाते आदेश गुप्ता के भाई देवेंद्र देव और सहपाठी। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी आदेश गुप्ता को भाजपा का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से बधाई देने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सहपाठियों ने एक दूसरों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कई जगह माता-पिता का स्वागत किया गया। परिवार और साथ पढ़ने वाले लोगों ने बताया कि शादी के दो माह बाद आदेश गुप्ता दिल्ली चले गए थे।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी और भाजपा नगर अध्यक्ष शंभू दयाल गुप्ता के बड़े पुत्र आदेश गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से परिजनों के स्वागत का सिलसिला जारी है। तिर्वा रोड पर आदेश गुप्ता के सहपाठी रहे शिक्षक आलोक झा ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। आलोक ने बताया कि उन्होंने और आदेश ने कस्बे के जीटी रोड स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई की है। इंटर तक कस्बे के मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में शिक्षा ली। इसके बाद आदेश ने छिबरामऊ के नेहरू डिग्री कालेज से बीएससी की। आदेश के भाई धर्मेंद्र कौशल ने बताया कि वर्ष 1995 में शादी के दो माह बाद वह दिल्ली चले गए थे। वहां संगठन के काम में लग गए।
विज्ञापन

पिता शंभू दयाल गुप्ता भाजपा और आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। जश्न के दौरान चेयरमैन धीरेंद्र आर्य, भाजपा के नामित सभासद दिलीप गुप्ता, देवेंद्र देव, छोटे ठाकुर, सुशील गुप्ता, राकेश कौशल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed