फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Server down, services at gas agency halted, consumers in distress

Kannauj News: सर्वर डाउन, गैस एजेंसी पर सेवाएं ठप, उपभोक्ता बेहाल

Mon, 27 Apr 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Server down, services at gas agency halted, consumers in distress
उमर्दा। तीन दिनों से सर्वर ठप है। केवाईसी व बुकिंग न होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। लोग सुबह से ही एजेंसी पर डट जाते हैं और जब तक एजेंसी खुली रहती है, गैस मिलने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

कई उपभोक्ता सर्वर चालू होने की उम्मीद में एजेंसी परिसर में ही समय गुजारने को मजबूर हो गए। सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बावजूद काम न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घरेलू गैस उपभोक्ता श्रेया यादव, आशा देवी, शिव सिंह, अंकित पांडेय, नन्ही देवी ने बताया कि वे तीन दिन से केवाईसी के लिए चक्कर लगा रहे हैं। सर्वर न आने के कारण उनका काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि केवाईसी पूरी न होने की वजह से गैस सिलिंडर भी नहीं मिल रहा है, जिससे घरों में खाना बनाने में समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी की ओर से कोई ठोस व्यवस्था या वैकल्पिक समाधान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों को बेवजह समय और धन दोनों की हानि उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सर्वर समस्या का समाधान कराने और उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की है, ताकि रोजमर्रा की इस जरूरी सेवा को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। संचालक लालजीत यादव ने बताया कि सर्वर न होने से परेशानी हो रही है। साथ ही दो दिनों से सप्लाई भी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed