{"_id":"9447edc51eb23ba2c10bce282f5b7f38","slug":"servants-seeking-employment-status-of-the-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने सोमवार को
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी केबी शुक्ला को सौंपा
गया। इसमें मुख्यमंत्री से रोजगार सेवकों को नियमित कर्मचारी घोषित करने की
मांग की गई है।
ज्ञापन में ब्लाक जलालाबाद अध्यक्ष अनवर हुसैन, अंजू देवी, जय प्रकाश, अमित कनौजिया, महेंद्र सिंह यादव, चंद्र शेखर, सुशांत कटियार, पूजा शर्मा, राधिका कटियार, संध्या पाल, निर्मल कुमार, राजीव कुमार आदि ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में रोजगार सेवकों को नियमित कर्मचारी बनाने का वादा किया था।
इसके लिए नवंबर 2014 में प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में सीएम से मुलाकात की थी। उस दौरान इसके लिए सैद्धांतिक सहमति भी दी गई थी लेकिन कई साल बीतने के बावजूद कुछ नहीं हुआ। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगें न मानी गईं तो 29 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों व 8 फरवरी को लखनऊ में आंदोलन किया जाएगा।