फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sent screenshot of fiance taking bath, marriage ended

Kannauj News: मंगेतर का नहाने का स्क्रीनशॉट भेजा, शादी टूटी

Wed, 11 Dec 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sent screenshot of fiance taking bath, marriage ended
गुरसहायगंज (कन्नौज)। शादी से पहले युवक ने मंगेतर को वीडियाे कॉल किया और नहाते समय का स्क्रीनशॉट ले लिया। युवक ने उसका स्क्रीनशॉट उसी के मोबाइल पर भेज भी दिया। उसकी इस हरकत से युवती भड़क गई और शादी से इन्कार कर दिया। पिता ने भी शादी न करने का फैसला करते हुए युवक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। अब दोनों पक्षों के रिश्तेदार समझौते का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती का विवाह कानपुर निवासी एक युवक के तय हुआ था। 15 दिसंबर को बरात आनी थी। उससे करीब चार दिन पहले युवक ने मंगेतर से नहाते समय वीडियो कॉल की और उसका स्क्रीनशॉट ले कर उसी को भेज दिया। युवक की इस हरकत से मंगेतर नाराज हो गई और उसने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पिता को जब जानकारी हुई तो उसने भी नाराजगी जताई। शादी की तारीख नजदीक आते देख दोनों पक्षों के लोग समझौता करने की बात कहने लगे, लेकिन युवती शादी न करने की बात पर अड़ी हुई है। मामले में पिता ने शादी में दहेज मांगने की बात को लेकर शादी से इन्कार करने का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र मिला है और जांच की जा रही है, वहीं दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed