फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sejal, Rishal and Vikas topped in the mock parliament competition.

Kannauj News: मॉक पार्लियामेंट प्रतियोगिता में सेजल, रिषल व विकास अव्वल

Tue, 05 Dec 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 05 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sejal, Rishal and Vikas topped in the mock parliament competition.
कन्नौज। लोकसभा चुनाव से पहले की तैयारियों में जुटा प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को अलग-अलग स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




स्वीप योजना के अंतर्गत गंगधरापुर स्थित राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम हुआ। यहां छात्रों को संसदीय प्रक्रिया समझने के लिए मॉक पार्लियामेंट प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान कक्षा 12 के सेजल मिश्रा, दूसरा स्थान कक्षा 10 के रिषल कुमार और तीसरा स्थान कक्षा 12 के विकास यादव ने प्राप्त किया। इसी तरह विशुनगढ़ के मलाल खंडेलवाल इंटर कॉलेज में भी स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन


उमर्दा में खुशी, अनूपा और मुस्कान ने मारी बाजी

इसी तरह उमर्दा के राजकीय इंटर कॉलेज में भी पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने सोत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। पहला स्थान कक्षा 10-ए की खुशी, दूसरा स्थान भी कक्षा 10-ए की अनूपा और तीसरा स्थान कक्षा 11-ए की मुस्कान बानो ने हासिल किया। इन सभी को बधाई व शुभकामानाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed