{"_id":"64666bfd77cd2267810a2a8c","slug":"seeing-the-young-man-hanging-from-the-noose-there-was-chaos-in-the-family-kannauj-news-c-12-1-241133-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवक को फंदे से लटकता देख परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवक को फंदे से लटकता देख परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 18 May 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 18 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। संदिग्ध अवस्था में युवक का शव अंगौछे के फंदे से लटकता मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली के सौसरी गांव निवासी जयवीर सिंह का पुत्र सुनील कुमार (18) दिल्ली में रहकर काम करता था। दो दिन पहले वह घर वापस आया था। बुधवार को देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी । देर रात नदी के पास खेत में पेड़ पर अंगौछे के फंदे से शव को लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज मोर्चरी में रखवा दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई भी तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।