फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   seeem ne prabhaaree jilaadhikaaree se kee baat, vaikseeneshan badhaane ka sujhaav

सीएम ने प्रभारी जिलाधिकारी से की बात, वैक्सीनेशन बढ़ाने का सुझाव

Sat, 22 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
seeem ne prabhaaree jilaadhikaaree se kee baat, vaikseeneshan badhaane ka sujhaav
कन्नौज। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने वीडियो काॅंन्फ्रेंसिंग के दौरान कन्नौज को दस मिनट दिए। उन्होंने निगरानी समिति के काम, इनके कामकाज की समीक्षा, कम्युनिटी किचन के बारे में जानकारी ली। साथ ही सुझाव दिया कि वैक्सीनेशन में जिले को पिछड़ने से बचाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी व एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि सीएम ने कानपुर मंडल की समीक्षा की। कन्नौज को करीब दस मिनट का वक्त दिया। कोविड संक्रमण के बावजूद जिले की स्थिति ठीक रही है। सीएम ने निगरानी समितियों को ज्यादा सक्रिय करने, इनके कामकाज पर नजर रखने, संक्रमण के लक्षण वालों तक गांव-गांव दवा किट पहुंचाने पर जोर दिया। सभी एंबुलेंस को कोविड से जोड़ने के लिए कहा । सीएम ने तीमारदारों और जरूरतमंदों के लिए कम्युनिटी किचन शुरू करने के निर्देश दिए। एडीएम ने तिर्वा में रविवार से कम्युनिटी किचन शुरू कराने के लिए कहा। वैक्सीनेशन के बारे में सुझाव देते हुए सीएम ने कहा कि कन्नौज में विरोध ज्यादा है। इससे वैक्सीनेशन के प्रयास को और बढ़ाने की जरूरत है। एक हजार रुपये भत्ता देने के मामले में कमेटी तय कर चयन कराने और लाभ देने के लिए कहा गया। कोटे से मुफ्त राशन के लिए पारदर्शिता रखने, गेहूं क्रय केंद्र में किसानों की ही खरीद करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम की समीक्षा के बाद सभी एसडीएम, तहसीलदार, डीपीआरओ, एसीएमओ, ईओ के साथ बैठक कर कामकाज के लिए सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed