{"_id":"61929ed398646918c07798fe","slug":"secretary-distributed-fertilizers-to-close-ones-rigged-in-distribution-too-notice-issued-kannauj-news-knp664179574","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने करीबियों को बांट दी खाद, वितरण में भी मिली धांधली, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव ने करीबियों को बांट दी खाद, वितरण में भी मिली धांधली, नोटिस जारी
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति बलनपुर में खाद का स्टॉक चेक करते जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। खाद की किल्लत के बीच साधन सहकारी समिति ने करीबियों को बड़ी मात्रा में यूरिया खाद बांट दी। ट्रैक्टर-ट्राली से खाद ले जाते देखकर जिला कृषि अधिकारी ने पूछताछ की तो मामला सामने आया। सहकारी समिति के खाद बिक्री के अभिलेखों को खंगालने पर भी हेरफेर सामने आया। उन्होंने सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
साधन सहकारी समिति बलनपुर में हाकिम सिंह सचिव पद पर तैनात हैं। सोमवार को उन्होंने बेहटा प्रेमपुर, ठठिया में रहने वाले रिश्तेदार अजय कुमार, सुधाकर, सौरभ, अमर सिंह और अशोक को 80 बोरी यूरिया खाद समिति से दे दी। सभी किसान ट्रैक्टर-ट्राली पर यूरिया लादकर गांव जा रहे थे। इस दौरान श्रीवास्तव खाद एवं बीज भंडार बस्ता ठठिया का निरीक्षण कर लौट रहे जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने इन लोगों को खाद ले जाते देखकर कार रोक दी और पूछताछ शुरू की तो सच्चाई सामने आ गई।
इसके बाद जिला कृषि अधिकारी सहकारी समिति बलनपुर पहुंचे। खाद बिक्री के अभिलेखों को खंगाला। स्टाक रजिस्टर में गड़बड़ी और वितरण में भी धांधली सामने आई। इससे सचिव हाकिम सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सचिव ने अपने रिश्तेदारों और चहेतों को खाद बांटी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कालाबाजारी करने पर खाद दुकान का लाइसेंस निरस्त
जोगनीपुर्वा (हसेरन) निवासी किसान अनुज कुमार को ज्योति ट्रेडर्स हसेरन ने महंगे दाम पर डीएपी बेची थी। इसकी शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी ने जांच की तो कालाबाजारी का आरोप सही साबित हुआ। इससे उन्होंने दुकान का लाइसेंस निरस्त कर खाद बिक्री करने पर रोक लगा दी।