फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Secretary accused of attempting rape by luring him

Kannauj News: लालच देकर सचिव पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Sat, 02 Aug 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Secretary accused of attempting rape by luring him
कन्नौज। महिला पंचायत सहायक ने ग्राम विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को सीडीओ से शिकायत की है। शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि सचिव द्वारा बराबर उसे लालच देकर अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बुलाकर छेड़खानी की जाती है। इसके बाद उसे गाड़ी से कुचलकर मार डालने की धमकी दी गई। सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी काे मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

उमर्दा ब्लाॅक की एक ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सहायक ने 31 जुलाई को मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी उसे रुपये का लालच देकर दुष्कर्म का प्रयास कर रहे हैं। जब उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की तो सचिव उनके घर पहुंच गए और परिजनों के सामने वाहन से कुचलकर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

सचिव के उत्पीड़न से वह परेशान है। महिलाकर्मी ने सचिव का किसी अन्य ग्राम पंचायत में ट्रांसफर करने की मांग की है। मुख्य विकास अधिकारी ने डीडीओ नरेंद्रदेव द्विवेदी को मामले की जांच सौंपी है। मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने बताया कि विभागीय जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed