{"_id":"6327675ad630407c4755c9a0","slug":"second-place-in-making-ayushmaan-card-with-face-authentication-kannauj-news-knp7188322135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरा प्रमाणीकरण से आयुष्मान कार्ड बनाने में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहरा प्रमाणीकरण से आयुष्मान कार्ड बनाने में दूसरा स्थान
विज्ञापन
कन्नौज। फेस ऑथेंटीकेशन एप (चेहरा प्रमाणीकरण) के जरिए आयुष्मान कार्ड बनाने में जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। शासन से मिली जानकारी के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने खुशी जताई है। मेरठ प्रथम और इटावा तीसरे स्थान पर रहा है।
जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ.सतेन्द्र कुमार ने बताया कि आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन के निर्देश पर दो माह पूर्व फेस ऑथेंटीकेशन ऐप से आयुष्मान कार्ड बनाना शुरू किया था। लाभार्थी मोबाइल पर इस एप की मदद से आधार कार्ड लिंक करते हुए आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकता है। शनिवार को राज्य स्तर से हुई रैंकिंग में फेस ऑथेंटीकेशन एप से कार्ड बनाने में जनपद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी आर्या समेत अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए उनके लिए एक बार फिर 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर कार्ड बनाए जा रहे है।
----------------
आयुष्मान योजना पर एक नजर
-----------------
जिले में कुल लाभार्थी -6,59,117
जिले में लाभार्थियों को मिला चिकित्सीय लाभ -11,918