फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SDRF reached to find missing girls

Kannauj News: लापता किशोरियों को तलाशने पहुंची एसडीआरएफ

Sat, 22 Apr 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 22 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
SDRF reached to find missing girls
कन्नौज। शुक्रवार की शाम स्नान करते समय गंगा में डूबी दो किशोरियों का दूसरे दिन तक पता नहीं चल सका है। उनको तलाशने के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। दोपहर तक कोई भी सुराग नहीं लगा सका। उधर, पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा समापन के बाद शुक्रवार को मेहंदी घाट गंगाजी के दूसरी तरफ बख्शीपुर्वा गांव के सामने पूजापाठ की सामग्री विसर्जन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान छह लोग नहाते समय डूब गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी सखौली निवासी जगदीश गौतम की 13 वर्षीय पुत्री मुस्कान और कमलेश गौतम की 11 वर्षीय बेटी संजना का पता नहीं चला। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने गंगाजी में दोनों किशोरियों को खोजा।
विज्ञापन

मानीमऊ प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण घटनास्थल मेहंदीघाट पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत की। साथ ही हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इस मौके पर सीओ सदर डॉ. प्रियंका बाजपेयी व कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed