फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SDM took the lead cutting crop

एडीएम से संभाली क्राप कटिंग की कमान

Tue, 21 Apr 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 21 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
SDM took the lead cutting crop
क्राप कटिंग की रफ्तार तेज करने के लिए एडीएम ने खुद मोर्चा संभाला है। मंगलवार को उन्होंने भूलेख कार्यालय के स्टाफ को तलब कर क्राप कटिंग के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं जिले की तीनों तहसीलदारों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने दावा किया कि वह फसलों के नुकसान के ब्यौरे को अपनी देखरेख में सूचीबद्ध कराने के बाद शासन को उपलब्ध कराएंगे। ताकि रबी के सीजन में बर्बाद हुई फसलों की क्षतिपूर्ति किसानों को जल्द से जल्द मिल सके।
विज्ञापन


अमर उजाला ने क्राप कटिंग में हो रही लेटलतीफी को लेकर 21 अप्रैल को ‘कछुआ चाल से चल रही क्राप कटिंग’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इस समस्या को एडीएम रमेश चंद्र ने गंभीरता से लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित भूलेख कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को बुलाकर क्राप कटिंग की प्रगति के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनु दोहरे ने हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन


उन्हें अभी क्राप कटिंग के बारे में कोई अनुभव नहीं है। इसलिए इस कार्य में एलआरओ को अटैच किया जा रहा है। उन्हें कर्मचारी पूरा सहयोग करें। क्राप कटिंग के लिए कन्नौज व छिबरामऊ तहसील में कितने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनके नाम व मोबाइल नंबरों की सूची भी मंगाई गई। एडीएम ने बताया कि क्राप कटिंग में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठठिया के 13 गांवों होगा दोबारा सर्वे
डीएम अनुज कुमार झा ने ठठिया क्षेत्र के 13 गांवों (जहां ओले गिरे थे) में हुए नुकसान का सही आकलन करने के लिए फसल बीमा करने वाली एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी को दोबारा सर्वे के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि अभी तक मात्र एक गांव के ही 56 किसानों को अग्रिम क्लेम दिया गया है। बाकी बचे 12 गांवों के किसानों की अनदेखी कर दी गई है। जिलाधिकारी के तेवरों के बाद बीमा कंपनी ने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। सर्वे के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी भी साथ रहेंगे।

तीस हजार किसानों को भेजा मैसेज
फसल बीमा योजना की जानकारी देने से कतराने वाले कृषि विभाग की नींद अमर उजाला के अभियान ने खोल दी है। उप निदेशक कृषि कार्यालय ने विभागीय योजनाओं से जुड़े जिले के 30 हजार किसानों के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर उन्हें फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक किया है।


एसएमएस के जरिए किसानों से आगामी खरीफ की फसल का बीमा अवश्य कराने की अपील की गई है। किसानों से कहा गया है कि वे बैंक जाकर बीमा कराएं। यदि बैंक कर्मचारी इनकार करें तो विभाग में शिकायत करें। उप निदेशक कृषि कार्यालय के अनुसार ब्लाकों में खुले राजकीय बीज भंडार प्रभारियों व कृषि विभाग के कर्मचारियों के जरिए भी किसानों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed