{"_id":"2a2335af7334ce02ec2d525fa67fec4f","slug":"sdm-complaints-to-daroga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने सीओ से की दारोगा की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने सीओ से की दारोगा की शिकायत
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली में उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर आधा दर्जन से अधिक शिकायतें आईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
सुबह दस बजे में सदर कोतवाली में शुरु हुआ। सबसे खास बात यह रही कि समाधान दिवस में एसडीएम सदर ने खुद ही सीओ करन सिंह व कोतवाल भुल्लन यादव से दारोगा राजा सिंह परिहार की शिकायत की। आरोप लगाया कि पट्टेदार को कब्जा दिलाने के बाद विपक्षी दोबारा कब्जा कर लेते हैं। लेकिन दारोगा उस पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। इस पर सीओ ने आश्वासन दिया कि दारोगा को समझाकर सही तरीके से काम कराया जाएगा। उसने रवैया न सुधारा तो कार्रवाई भी की जाएगी।
इसके अलावा गांव रामपुर नवादा नवाबाद निवासी नन्हें पुत्र राम किशोर ने शिकायत की कि उसकी भूमि पर विपक्षी जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसी तरह सरायघाघ निवासी सर्वेश पुत्र राम औतार ने शिकायत रखी कि उनके मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे निस्तारित कराया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा चौराचांदपुर गांव निवासी मीना देवी पत्नी विनोद कुमार ने भूमि संबंधी विवाद का निस्तारण करने की मांग रखी। गंगधरापुर निवासी महेंद्र कुमार अवस्थी पुत्र जगदीश नरायन अवस्थी ने घर के सामने बनी नाली संबंधी विवाद की शिकायत की। कुसुमखोर बांगर निवासी यार मोहम्मद पुत्र गफूर ने भूमि संबंधी विवाद होने पर कार्रवाई न होने की बात कही।
नसिरापुर गांव निवासी विश्वनाथ कुशवाहा पुत्र पुत्तूलाल ने ग्राम प्रधान मीरा देवीऔर उसके चचिया ससुर पर भूमि कब्जा करने की शिकायत की। इस शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने तत्काल प्रधान व चचिया ससुर को बुलाकर मामले का निस्तारण करा दिया। अन्य भूमि संबंधी मामलों में क्षेत्रीय लेखपाल व कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजकर शिकायत का निस्तारण कराया गया।
चौराहों से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश
नगर में अतिक्रमण की गंभीर समस्या को देखते हुए एसपी ने कोतवाल को निर्देश दिए कि नगर के सभी तिराहों और चौराहों से अतिक्रमण पूरी तरह साफ करवाएं। शनिवार को कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसपी कलानिधि नैथानी ने कोतवाल सीएल वर्मा को निर्देश दिए कि तहसील दिवस और समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का समय रहते वास्तविक निस्तारण कराया जाए।
उन्होंने कहा जनता के बीच विश्वास बढ़ाएं और फरियादियों को टहलाना बंद कर दें। साथ ही कोतवाली क्षेत्र के सभी अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ 110 जी, गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही छेड़खानी के मामले में आरोपी के खिलाफ नरमी न बरती जाए। उसके खिलाफ तत्काल गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि हर सिपाही को नाम वार अपराधी बांट दो। एक सिपाही एक अपराधी पर पूरी निगरानी रखेगा और उसकी हर गतिविधि की जानकारी उपलब्ध कराएगा। जमानत से आने के बाद मारपीट करने वालों की जमानत खारिज कर ऐसे लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसडीएम रामबहादुर वर्मा, सीओ वीपी सिंह सोलंकी, कोतवाल सीएल वर्मा, एसएसआई दिनेशचंद्र मिश्रा समेत कानूनगो और समस्त लेखपाल आदि मौजूद रहे।